नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Aaj ka Panchang, 26 December 2022: आज गणेश चतुर्थी पर बनें ये शुभ मुहूर्त, जानिए क्या होगा लाभ – सरगुजा समय
Breaking News

Aaj ka Panchang, 26 December 2022: आज गणेश चतुर्थी पर बनें ये शुभ मुहूर्त, जानिए क्या होगा लाभ

Aaj ka Panchang, 26 December 2022: आज सोमवार को पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज विनायक चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। चतुर्थी अगले दिन (27 दिसंबर 2022) की सुबह 1.37 बजे तक रहेगी। पूरे दिन श्रवण व धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.14 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.41 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.04 बजे तथा चन्द्रास्त 9.02 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 7.10 बजे से 8.33 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 7.52 बजे से 8.33 बजे तक, कंटक योग दोपहर 11.59 बजे से 12.41 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 1.22 बजे से 2.03 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 2.44 बजे से 3.26 बजे तक एवं यमगंड योग दोपहर 1.37 बजे से 2.55 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9.45 बजे से 11.03 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। आज पूर्व दिशा में यात्रा शूल रहेगा।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.14 बजे से 8.32 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.51 बजे से 11.09 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.04 बजे से 5.41 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 10.46 बजे से अर्द्धरात्रि 12.28 बजे तक लाभ का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya) रहेगा।

पंचांग (Aaj ka panchang) के अनुसार आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.07 बजे से 12.48 बजे तक रहेगा। सुबह 7.14 बजे से दोपहर 4.42 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग बन रहे हैं। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.12 बजे से 2.54 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

9 June 2023 : इन राशि वालों के नौकरी में बन रही है परिवर्तन की सम्भावना…पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल..!!

🔊 इस खबर को सुनें sarguja पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल… …