नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Aaj ka Panchang, 19 December 2022: आज सफला एकादशी पर बनें ये शुभ मुहूर्त, आप भी करें शुभ कार्यों की शुरूआत – सरगुजा समय
Breaking News

Aaj ka Panchang, 19 December 2022: आज सफला एकादशी पर बनें ये शुभ मुहूर्त, आप भी करें शुभ कार्यों की शुरूआत

Aaj ka Panchang, 19 December 2022: आज सोमवार को पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है जिसे सफला एकादशी भी कहा जाता है। एकादशी का आरंभ आज सुबह 3.32 बजे हो चुका है और इसका समापन अगले दिन (20 दिसंबर) को सुबह 2.32 बजे होगा।

पंचांग (Aaj ke Panchang) के अनुसार आज चित्रा और स्वाति नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय का समय सुबह 7.10 बजे एवं सूर्यास्त का समय सायं 5.37 बजे रहेगा। चन्द्रमा के उदय का समय सुबह 3.37 बजे एवं अस्त का समय अगले दिन दोपहर 2.15बजे रहेगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – पौष माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.38 बजे से 1.19 बजे तथा 2.42 बजे से 3.23 बजे तक रहेगा। कुलिक योग दोपहर 2.42 बजे से 3.23 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 9.12 बजे से 9.53 बजे तक रहेगा। आज कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 10.34 बजे से 11.16 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग आज दोपहर 11.57 बजे से 12.38 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 11.00 बजे से 12.17 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय आज सुबह 8.25 बजे से 9.43 बजे तक रहेगा।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.10 बजे से 8.29 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 9.47 बजे से 11.06 बजे तक शुभ एवं दोपहर 3.01 बजे से सायं 5.37 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 10.42 बजे से अर्द्धरात्रि 12.24 बजे तक लाभ का चौघड़िया (Aaj Ka Choghadiya) रहेगा। आज विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.08 बजे से 2.50 बजे तक एवं अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.03 बजे से 12.45 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

Aaj Ka Rashifal 28 May 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन? पढ़िए दैनिक राशिफल

🔊 इस खबर को सुनें sarguja Aaj Ka Rashifal 28 May 2023: आज 28 मई 2023, …