नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , Sukhvinder Singh Sukhu: सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री- कल इतने बजे लेंगे शपथ, पार्षद से लेकर CM बनने तक का पूरा सफर – सरगुजा समय
Breaking News

Sukhvinder Singh Sukhu: सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री- कल इतने बजे लेंगे शपथ, पार्षद से लेकर CM बनने तक का पूरा सफर

Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. नतीजों के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर बैठकों का दौर चल रहा था. राजधानी शिमला में एक लंबी बैठक के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. विधायक दल की बैठक में सभी की राय से सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी गई.

सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार यानी 11 दिसंबर की सुबह हिमाचल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के उप मुख्यमंत्री पर की शपथ लेंगे. बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सीएम की रेस में आगे चल रही थीं, लेकिन शनिवार की दोपहर आते-आते सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम आगे चलने लगा.

कांग्रेस को मिला है स्पष्ट बहुमत

हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 40 सीटें मिली हैं, वहीं इसके मुकाबले बीजेपी को 25 सीटें हासिल हुईं. इसके अलावा 3 सीटों पर निर्दलीय जीते. कांग्रेस ने हिमाचल के लिए ना तो चुनाव से पहले किसी नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था और ना ही बाद में सीएम पद के लिए नाम का ऐलान किया था. लेकिन अब सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के अगने मुख्यमंत्री होंगे.

हिमाचल प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. 8 दिसंबर को नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के लिए जो नाम चर्चा में चल रहे थे, उनमें सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री का नाम सबसे आगे था. ऐसे में आइए बताते हैं कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कौन हैं?

सुखविंदर सिंह सुक्खू  

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की नादौन विधानसभा सीट से चुनाव जीता है. उन्होंने बीजेपी के विजय कुमार को 3,363 वोटों के अंतर से हराया है. सुक्खू को हिमाचल के मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे थे. सुखविंदर सिंह को 50.88 फीसदी वोट शेयर के साथ 36142 वोट मिले, जबकि बीजेपी के विजय कुमार को 46.14 फीसदी वोट शेयर के साथ 32,779 हासिल हुए. वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शैंकी ठुकराल को महज 1,487 वोट ही मिल सके.

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की मौजूदा राजनीति में धुरंधर माने जाने जाते हैं. वह अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं. सुक्खू का जन्म 27 मार्च 1964 को हिमाचल प्रदेश के नादौन में हुआ था. अब वह कांग्रेस से इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनके पिता का नाम रसिल सिंह है. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. बाद में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की.

2003 में पहली बार विधायक बने

सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में सुक्खू कांग्रेस की प्रचार कमेटी के प्रमुख भी थे. सुखविंदर सुक्खू ने अब तक 5 बार विधानसभा का चुनाव लड़ा है, जिसमें से 4 चुनावों में जीत हासिल की है. वह पहली बार साल 2003 में नौदान विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. इसके बाद सुक्खू 2007, 2017 का चुनाव जीते. वह 2013 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

मात्र 3 लाख में घर लाएं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, 34km से ज्यादा का माइलेज…जानिये पूरी डिटेल

🔊 इस खबर को सुनें sarguja Best Selling Car : अप्रैल महीने में देश की सबसे ज्यादा …