रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों के लिए तबादला आदेश जारी किया गया है। जिसमें विनोद कुमार वर्मा संयुक्त संचालक कृषि को राज्य कृषक कल्याण परिषद में संयुक्त संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि विनोद कुमार वर्मा पर कई मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।
