सुकमा। जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र के ग्राम चितलनार नयापारा में एक युवक ने साप्ताहिक बाजार से लौटते हुए अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
बता दें कि महिला का नाम मूगै नाग पति बोटी नाग है। बुधवार को पति व पत्नी को पुसपाल साप्ताहिक बाजार में देखा गया था। दोपहर 3 बजे तक दोनों साथ में बाजार में घूम रहे थे। जिसके बाद चीतलनार नयापारा के जंगल में महिला का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुसपाल थाना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। थाना प्रभारी प्रमोद कश्यप ने बताया कि महिला की हत्या की गई है। महिला का पति हत्या के बाद से फरार था। आज सुबह पता चला कि पति ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।