नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राहुल के साथ पहली बार प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी साथ चले,4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री – सरगुजा समय
Breaking News

राहुल के साथ पहली बार प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी साथ चले,4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री

खंडवा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हो चुकी है। राहुल अब तक 8 किमी चल चुके हैं। मध्यप्रदेश में यात्रा का यह दूसरा दिन है। राहुल के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी यात्रा में पैदल चल रही हैं। आज यात्रा का 78वां दिन है।
प्रियंका पहली बार यात्रा में शामिल हुई हैं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान वाड्रा भी हैं। कन्हैया कुमार भी यात्रा में साथ हैं। इससे पहले सोनिया गांधी 1 दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं।

राहुल गांधी रुस्तमपुर पहुंच चुके हैं। वे यहां टंट्या भील की जन्मस्थली जाएंगे। यहां जनसभा होगी। इसके बाद डूल्हार के गुरुद्वारा में लंच ब्रेक होगा। यहां से यात्रा छैगांव माखन के लिए चलेगी, वहां नुक्कड़ सभा के बाद दूसरे दिन का सफर खत्म होगा।
रात्रि विश्राम खरगोन जिले के खेरदा में होगा। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत बुधवार को बुरहानपुर के बोदरली गांव से हुई थी। यात्रा 12 दिन में 6 जिलों को नापती हुई 4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री करेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

Maruti Suzuki : मारुति ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया Maruti Tour H1, जानें इसके खास फीचर्स

🔊 इस खबर को सुनें sarguja Maruti Suzuki : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti …