नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री बघेल ने किसान ईश्वर लाल के घर में किया भोजन – सरगुजा समय
Breaking News

मुख्यमंत्री बघेल ने किसान ईश्वर लाल के घर में किया भोजन

लाखड़ी भाजी, अमाड़ी का चटनी, कुम्हरा का भजिया का लिया स्वाद

रायपुर। भेंट-मुलाकात के क्रम में बुधवार को  ग्राम चिल्हाटी पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल ने दोपहर का भोजन किसान ईश्वरलाल रामा के घर में किया। घर पहुंचने पर ईश्वरलाल और उनके परिवारवालों ने मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक तरीके  के साथ किया गया। मुख्यमंत्री को कांसे की थाली में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी भोजन परोसा गया। परोसे गए लाखड़ी भाजी, अमाड़ी का चटनी, कुम्हड़ा का भजिया, जिमी कांदा, गोभी भाजी, कोचई पत्ता का बखोरी और पपीता का बड़ा का मुख्यमंत्री ने बड़े सादगी के साथ  ग्रहण किया। उन्होंने  ईश्वर लाल के परिवार को स्नेह के साथ भोजन कराने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री के साथ संसदीय सचिव इंदरशाह मंडावी विधायक  छन्नी चंदू साहू ने भी भोजन ग्रहण किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

सीएम बघेल ने मेधावी छात्र-छात्राओं के खाते में ट्रांसफर किए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये

🔊 इस खबर को सुनें sarguja रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र …