नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़ी खबर : जाने पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम का सरपंच से राजनीति तक का सफर – सरगुजा समय
Breaking News

बड़ी खबर : जाने पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम का सरपंच से राजनीति तक का सफर

भाजपा ने पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम को भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। नेताम ने 2008 में मनोज मंडावी को 15 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था। इस चुनाव में मंडावी कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़े थे। कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी गंगा पोटाई थीं। वे तीसरे नंबर पर रहीं।ब्रह्मानंद नेताम ने सरपंच के रूप में राजनीतिक सफर की शुरुआत की। ग्राम पंचायत कसावाही के सरपंच रहे। इसके बाद चारामा मंडल के उपाध्यक्ष रहे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया। 2008 में उन्हें पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। इस चुनाव में उन्हें जीत मिली थी।छत्तीसगढ़ विधानसभा में जो जानकारी उपलब्ध है, उसके मुताबिक ब्रह्मानंद ने बीए तक की पढ़ाई की है। उन्हें खाली समय में पढ़ने और खेलने का शौक है।नाम = ब्रम्हानंद नेतामपिता का नाम = स्वर्गीय छत्तर सिंह नेताम

जन्म 11/05/1973

जाति = गोड

शिक्षा = बीए

ग्राम = कसावही

विकासखंड चारामा

पूर्व में दायित्व = 2000 में शक्तिकेंद्र अध्यक्ष आवरी, 2003 से मंडल उपाध्यक्ष भाजपा मंडल चारामा,

2004 से सरपंच कसावही,

2008 में विधायक निर्वाचित हुए भानुप्रतापपुर विधानसभा से

2010 में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा

2012 में भारतीय जनता पार्टी मजदूर महासंघ राष्ट्रीय मंत्रीवर्तमान में प्रदेश भारतीय जनता अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

13 जून को कांग्रेस का सरगुजा संभाग सम्मेलन

🔊 इस खबर को सुनें sarguja रायपुर। बसंत, खरसिया रोड, अंबिकापुर में सुबह 11 बजे …