नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थाना गांधीनगर पुलिस को मिली सफलता…निजी चारपहिया वाहन में आग लगाने वाले 03 आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी – सरगुजा समय
Breaking News

थाना गांधीनगर पुलिस को मिली सफलता…निजी चारपहिया वाहन में आग लगाने वाले 03 आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक सरगुजा  भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही।

प्रार्थी आयुष जयसवाल साकिन चोपड़ा पारा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की 9/11/22 के दरमियानी रात किन्हीं अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी चार पहिया वाहन में आग लगा दिया गया है, जिस पर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज  अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा  भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में घटना के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक  स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान द्वारा मामले की जांच विवेचना कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था।

जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी दीपक लकड़ा साकिन गंगापुर, सरजू केरकेट्टा साकिन बिलासपुर चौक एवं राहुल तिर्की साकिन दर्रीपारा को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो आरोपियो द्वारा पूर्व में हुए विवाद के कारण घटना कारित करना स्वीकार किये , आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, आरक्षक बृजेश राय, सीनू फिरदौसी एवं समस्त पुलिस टीम शामिल रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा से लगे अर्न्तर्राज्जीय चेकपोस्ट नवाटोला का किया औचक निरीक्षण

🔊 इस खबर को सुनें sarguja जिले के दुरस्थ मतदान केन्द्रों का लिया जायजा। अधिकारी …