नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , lunar eclipse 2022 in india : भारत में दिखने लगा चंद्र ग्रहण, जानें आपके शहर में कितने बजे देगा दिखाई… – सरगुजा समय
Breaking News

lunar eclipse 2022 in india : भारत में दिखने लगा चंद्र ग्रहण, जानें आपके शहर में कितने बजे देगा दिखाई…

नई दिल्ली। भारत में साल का आखिरी चंद्रग्रहण दिखाई देने लगा है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों इस अद्भुत नज़ारे को देखा गया। चंद्रग्रहण सबसे पहले 2.39 पर प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखा। भारत में चंद्र ग्रहण शाम 4.23 से दिखना शुरू हो गया है। देश के पूर्वी हिस्से में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। तब चंद्रमा पूरी तरह से लाल होगा। बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, तब चंद्रमा धुंधला होगा। यह दिल्ली में 50 मिनट और मुंबई में 18 मिनट दिखाई देगा।

भारत में सबसे पहले ईटानगर में यह चंद्रग्रहण देखा गया। ईटानगर में पूर्ण रुप से चंद्रग्रहण देखा गया।

कोलकाता- 04:52 बजे शुरू होगा और 07:26 बजे समाप्त होगा।
दिल्ली- शाम 05:28 बजे शुरू होगी और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
मुंबई – शाम 06:01 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
बेंगलुरु- शाम 05:49 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
नागपुर: शाम 05:32 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे समाप्त होगा।
कोहिमा- शाम 04:23 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
अगरतला- शाम 04:38 बजे से शुरू होकर 07:26 बजे समाप्त होगा।
गुवाहाटी: शाम 4:32 बजे शुरू होगा और शाम 07:26 बजे खत्म होगा।
भुवनेश्वर: शाम 05:09 बजे होगा और 2 घंटे 20 मिनट तक रहेगा।
पटना: शाम 05:06 बजे दिखाई देगा।
नोएडा: शाम 05:30 बजे दिखाई देगा। यह शाम 07:26 बजे समाप्त होगा।
गुरुग्राम: गुरुग्राम में चंद्र ग्रहण शाम करीब 05:33 बजे दिखाई देगा।
चंडीगढ़: यह शाम 05:30 बजे से शुरू होगा। चंडीगढ़ में 1 घंटे 59 मिनट तक ग्रहण रहेगा।
हैदराबाद: चंद्र ग्रहण को शाम 05:43 बजे देख सकते हैं।
चेन्नई: यह शाम 05:42 बजे से शुरू होगा।
श्रीनगर: शाम 05:31 बजे से ग्रहण दिखेगा।
देहरादून- शाम पांच बजकर 32 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी…आपके शहर ने महंगा हुआ या सस्ता, जानें

🔊 इस खबर को सुनें sarguja ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में पिछले …