
प्रधान संपादक
गुजरात के मोरबी में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मच्छु नदी पर बना केबल का पुल टूट गया। शुरुआती रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि केबल पुल टूटने से करीब 400 लोग नदी में गिर गए हैं।
बताया जा रहा है कि 5 दिन पहले ही इस केबल पुल को लोगों के लिए चालू किया गया था। मरम्मत के बाद भी इतने बड़े हादसे के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक घटना के वक्त केबल ब्रिज पर करीब 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे। मरम्मत के बाद कुछ दिन पहले इस पुल को आम जनता के लिए फिर से खोल दिया गया थी। फिलहाल, मौके पर राहत बचाव दल पहुंच गया है। ये पुल काफी पुराना बताया जा रहा है जो हेरिटेज की लिस्ट में शामिल था। बीते 7 महीने से ये पुल बंद था।