नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने थामा कांग्रेस का दामन, भाजपा में मची खलबली – सरगुजा समय
Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने थामा कांग्रेस का दामन, भाजपा में मची खलबली

अहमदबाद। गुजरात में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर ‘मिशन 2022’ की पूरी तैयारी में है। इस बीच कांग्रेस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। महेंद्र सिंह वाघेला ने आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस का दामन थामा है। सूबे में चुनाव की तिथियां अभी घोषित नहीं हुई हैं, लेकिन तमाम राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम के बेटे ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। उनके कांग्रेस में शामिल कर होकर खलबली मचा दी है। महेंद्र सिंह वाघेला के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब एक बार फिर गुजरात की राजनीति में शंकर सिंह वाघेला और नरेंद्र मोदी का टकराव दिखाई देने की उम्मीदें हैं। महेंद्र सिंह वाघेला के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। महेंद्र सिंह वाघेला ने गुजरात कांग्रेस समिति के प्रमुख जगदीश ठाकोर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।

वहीं जब महेंद्र सिंह वाघेला से सवाल पूछा गया कि क्या उनके पिता शंकर सिंह वाघेला भी कांग्रेस में वापसी करेंगे तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा वो कांग्रेस में आएंगे या नहीं इस सवाल का जवाब तो वो ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो मेरे पिता हैं उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। इसके पहले साल 2007 में गुजरात विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कांग्रेस की ओर से शंकर सिंह वाघेला मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर सामने थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

नहीं रहीं दूरदर्शन की पहली इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर…76 साल की उम्र में ली अंतिम सास..!!

🔊 इस खबर को सुनें sarguja नई दिल्ली। Gitanjali Aiyar passes away : दूरदर्शन की मशहूर और …