नई दिल्ली। Laxmi Puja Muhurat आज दीपावली का महापर्व हैं। दिवाली कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि मनाया जाता है। अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व के अवसर पर लोग घर, दुकान, ऑफिस मां लक्ष्मी-गणेश, मां महाकाली, मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोषकाल और मध्यरात्रि में स्थिर लग्न में उत्तम मानी गई है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं दिवाली पर लक्ष्मी पूजन की समाग्री, मुहूर्त, मंत्र और संपूर्ण पूजा विधि-
दिवाली 2022 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
-
- कार्तिक अमावस्या तिथि आरंभ – 24 अक्टूबर 2022, शाम 05.27
- कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्त – 25 अक्टूबर 2022, शाम 04.18
- लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त (शाम) – 07.02 PM – 08.23 PM (24 अक्टूबर 2022)
- लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त (मध्यरात्रि) – 24 अक्टूबर 2022, 11.46 PM – 25 अक्टूबर 2022, 12.37 AM
- दिवाली 2022 लक्ष्मी पूजा शुभ चौघड़िया
- प्रदोष काल – 05.50 PM – 08:23 PM
- वृषभ काल – 07:02 PM- 08.58 PM
- अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 05:27 PM – 05:50 PM
- शाम मुहूर्त (चर) – 05:50 PM – 07:26 PM
- रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 10:36 PM – 12:11 AM
पूजा सामग्री
- रोली, कुमकुम, चंदन, अष्टगंध, अक्षत, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ती या फोटो
- पूजा की चौकी, लाल कपड़ा, पान, सुपारी, पंचामृत, हल्दी, रूई की बत्ती, लाल धागे की बत्ती
- नारियल, गंगाजल, फल, फूल, कमल गट्टा, कलश, आम के पत्ते, मौली
- जनेऊ, दूर्वा, कपूर, दक्षिणा, धूप, दो बड़े दीपक, गेंहूं, खील, बताशे, स्याही, दवात