नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बस्तर पुलिस महानिरीक्षक ने बस्तर रेंज द्वारा संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक अधिकारियों की ली बैठक। – सरगुजा समय
Breaking News

बस्तर पुलिस महानिरीक्षक ने बस्तर रेंज द्वारा संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक अधिकारियों की ली बैठक।

सुन्दरराज पी. पुलिस महानि-रीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक (अभियोजन) अधिकारियों की बैठक ली, जाकर विभिन्न न्यायालय द्वरा विगत महिनों में निर्णय पारित की गई कुल 458 प्रकरणों के गुणदोष के आधार पर समीक्षा की जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश पारित की गई।

बस्तर संभाग के विभिन्न न्यायालयों में अभियोजन के दौरान समय पर गवाहों की पेशी तथा समंस/वारंटों की नियमित रूप से तामीली के सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा उप संचालक अभियोजन अधिकारियों से चर्चा की गई, मान-नीय उच्चतम न्यायालय के क्रिमिनल अपील क्रमांक 1485/08 गुजरात राज्य विरूद्ध किशन भाई एवं अन्य में दिनांक 17.01.2014 को पारित निर्णय के पालन में प्रति-माह निर्धारित समय पर पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक अधि कारियों की बैठक ली जाकर विभिन्न न्यायालयों में अभियो-जन के दौरान दोषमुक्त हुये प्रकरणों की समीक्षा की जाती है।

समीक्षा के दौरान किसी विवेचना अधिकारी की त्रुटिपूर्ण विवे-चना अथवा प्रक्रिया का पालन नहीं होने के कारणवश यदि किसी प्रकरण का न्यायालय में दोषसिद्ध नहीं होने की स्थिति में सम्बंधित विवेचना अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्य-वाही की जाती है, इस संदर्भ में दिनांक 23.03.2022 को सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक अभियोजन, अधिकारियों की बैठक ली,

जाकर विगत महिनों में संभाग के विभिन्न न्यायालय में निर्णय पारित हुये 458 प्र्रकरणों की गुणदोष के आधार पर समीक्षा की जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश पारित की गई, समीक्षा बैठक में बस्तर संभाग के समस्त न्यायालयों में अभियोजन के दौरान समय पर गवाहों की पेशी तथा समंस/वारंटों की नियमित रूप से तामीली के सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बैठक के दौरान उप संचालक अभियोजन अधिकारियों से चर्चा की गई।

बैठक में विकास ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक, बस्तर रेंज जग-दलपुर, शिप्रा झा प्रभारी, उप संचालक अभियोजन जगदलपुर टी.आर.भारती सहायक अभियोजन अधिकारी कांकेर, प्रदीप झा प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) बीजापुर, के.के. चतु-र्वेदी प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) कोण्डागांव।

महेन्द्र सिंह डहरिया प्रभारी उप संचालक अभियोजन सुकमा, शैलेन्द्र सिंह परिहार प्रभारी उप संचालक अभियोजन नाराय-णपुर, मंजु श्रीवास्तव सहायक अभियोजन अधिकारी दन्ते-वाड़ा द्वारा बैठक में उपस्थित हुये।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

BREAKING : किसानों के हित में सीएम बघेल की एक और पहल, ‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’ का किया शुभारंभ, अन्नदाताओं को प्रति एकड़ होगी इतनी आय

🔊 इस खबर को सुनें sarguja रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व वानिकी दिवस …