नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे माओवादियों ने सरेंडर नक्सली का किया अपहरण – सरगुजा समय
Breaking News

ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे माओवादियों ने सरेंडर नक्सली का किया अपहरण

बीजापुर। जिले में माओवादियों ने एक सरेंडर नक्सली का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली चन्नूराम माड़वी (26) गंगालूर के बाजार गया हुआ था। वहीं से माओवादियों ने मंगलवार दोपहर उसे अगवा कर लिया। फिलहाल सरेंडर नक्सली का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। चन्नूराम तीन महीने पहले ही बीजापुर पुलिस के सामने हथियार डालकर मुख्य धारा में लौट आया था। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने के बाद पिछले 2 सप्ताह से चन्नूराम माड़वी अपनी पत्नी पांडे माड़वी और 4 बच्चों के साथ शांतिनगर में रहता था। मंगलवार को वो किसी काम से गंगालूर के बाजार चला गया था। जहां ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे गंगालूर एरिया कमेटी के माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया। जब देर शाम तक चन्नूराम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद से सरेंडर माओवादी का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

चन्नूराम माड़वी जब संगठन में था तो उस समय यह भैरमगढ़ एरिया कमेटी में जनमिलिशया सदस्य के रूप में सक्रिय रहकर काम कर रहा था। भैरमगढ़, मिरतूर, तिमनार, पुरवाड़ा, कोड़ेपाल एवं अन्य इलाको में तांडव मचाया करता था। संगठन में रहने के दौरान यह भरमार बंदूक भी रखता था। हालांकि, सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इसने सरेंडर कर दिया था।

सरेंडर नक्सली चन्नूराम माड़वी जिले के नक्सल प्रभावित गांव जप्पेमरका का रहने वाला है। सरेंडर करने के बाद परिवार के साथ इसी गांव में रह रहा था। बताया जा रहा है कि जप्पेमरका में नक्सलियों ने इसे पुलिस मुखबिरी के शक में मारने की कोशिश भी की थी। लेकिन किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला। वहीं दो सप्ताह पहले ही गांव छोड़कर अपने परिवार के साथ शांतिनगर में आकर रहने लगा था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

BREAKING : किसानों के हित में सीएम बघेल की एक और पहल, ‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’ का किया शुभारंभ, अन्नदाताओं को प्रति एकड़ होगी इतनी आय

🔊 इस खबर को सुनें sarguja रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व वानिकी दिवस …