नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो खत्म, सुनारिया जेल में एंट्री ली – सरगुजा समय
Breaking News

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो खत्म, सुनारिया जेल में एंट्री ली

नई दिल्ली/रायपुर। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो खत्म होने के बाद सोमवार को सुनारिया जेल लौट आया। राम रहीम ने 11ः50 बजे सुनारिया जेल में एंट्री ली। डेरा प्रमुख के पहुंचने के मद्देनजर जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई और आसपास के क्षेत्र में भी घेराबंदी की गई है। फरलो खत्म होने के बाद राम रहीम सोमवार को करीब 11 बजे गुरुग्राम स्थित डेरे के नामचर्चा घर से निकला। करीब 50 मिनट का सफर तय कर राम रहीम सुनारिया जेल में पहुंच गया। 10 गाड़ियों का काफिला उसके साथ रहा। जेल और आसपास के इलाके में सुरक्षा के लिए 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को लगाया गया। वहीं एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब,डीएसपी सज्जन सिंह खुद मौके पर मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

देश का सबसे बड़ा डाटा लीक ! इस बार एक-दो लाख नहीं, बल्कि 16.8 करोड़ लोग हुए शिकार

🔊 इस खबर को सुनें sarguja एक बड़े डेटा लीक (डेटा ब्रीच) का खुलासा हुआ …