नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मप्र विधानसभा चुनाव में मात्र 19 माह बचे हैं, अब जनता ही भाजपा का फैसला करेगी: कमलनाथ – सरगुजा समय
Breaking News

मप्र विधानसभा चुनाव में मात्र 19 माह बचे हैं, अब जनता ही भाजपा का फैसला करेगी: कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) ने बुधवार को भिंड जिले के दौरे के दौरान एक विशाल जनाक्रोश रैली (Huge Janakrosh Rally) व जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने संत गाडगे महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि चंबल की भूमि (land of chambal) वीरों की भूमि है, संतों की भूमि है, मूल्यों की भूमि है। यहां से बड़ी संख्या में युवा फौज में भर्ती होने जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब केवल पुलिस, पैसा, और प्रशासन बचा है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर निर्दोषों पर झूठे मुकदमे लगाकर दबाव की राजनीति कर रही है, लेकिन वह याद रखें कि विधानसभा चुनाव में केवल 19 महीने ही बचे हैं, अब प्रदेश की जनता ही भाजपा का फैसला करेगी। कांग्रेस की संस्कृति ही भारत की संस्कृति है और यही हमारी संस्कृति देश को जोड़ने की संस्कृति है। हम दिल जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं, रिश्ता जोड़ते हैं। पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश हैं, जहां इतने धर्म, इतनी जातियां हैं, कितनी भाषाएं, कितने रीति-रिवाज, कितने त्यौहार, कितने देवी देवता है, इसके बाद भी आज हम सब एक झंडे के नीचे खड़े हैं।नाथ ने कहा कि आज हमारी इसी संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है।हमें तय करना है कि हम कौन सा रास्ता चुने, देश की संस्कृति पर चलने का या मोदी जी के बताये रास्ते पर चलने का। बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान बनाया, जिसकी आज पूरे विश्व भर में प्रशंसा होती है, बाबासाहेब के सामने कौन सी चुनौती नहीं थी लेकिन आज हमारा यह संविधान गलत हाथों में चला जाए तो हमें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में विश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया ताकि प्रदेश में निवेश आये। हमारा प्रयास था कि शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार ना हो, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। शिवराज सरकार में प्रदेश की पहचान माफिया और मिलावटखोरों से थी। हमने इसी पहचान को बदलने का काम किया। आज मध्य प्रदेश में रेत माफिया, शराब माफिया, भूमाफिया, ऐसा कौन सा माफिया सक्रिय नहीं है? हमने रेत का काम नौजवानों को देने का प्रयास किया, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।

उन्होंने मुख्यमंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि शिवराजजी का तो सबको पता है वे कितना झूठ बोलते हैं। वे इतना झूठ बोलते है कि झूठ भी शर्मा जाये, वे रोज झूठी घोषणाएं करते हैं। कहीं मेडिकल कॉलेज, कहीं पुल, कहीं रिंग रोड, आज भी उनकी 20 हजार घोषणाएं अधूरी है। वे कहते हैं कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया, मोदी जी भी यही कहते हैं। मैं कहता हूं मोदी जी यदि किसी स्कूल गए होंगे तो वह स्कूल भी कांग्रेस ने बनवाया है। शिवराज जी जिस स्कूल में पढ़े हैं, वह स्कूल भी कांग्रेस ने बनवाया हैं।

नाथ ने कहा कि आज किसान बिना दाम के, युवा बिना काम का और व्यापारी बिना व्यापार का तो फिर शिवराज जी आप किस काम के। शिवराज जी की तो आंखें बंद हैं, उनके कान बंद हैं, उनका तो सिर्फ मुंह भर चलता है। उन्होंने कहा कि आप भले कांग्रेस का साथ मत देना, कमलनाथ का साथ मत देना, लेकिन सच्चाई का साथ जरूर देना क्योंकि यही सच्चाई प्रदेश का नवनिर्माण करेगी। एजेंसी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

अंधविश्वास ने ली जान, 3 महीने की बच्ची को 51 बार लोहे की गर्म सलाखों से दागा, मौत

🔊 इस खबर को सुनें sarguja मध्य प्रदेश। शहडोल जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने …