नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जशपुर – दूल्हा शादी कर पहुंचा घर तो प्रेमिका पुलिस के साथ थी खड़ी, झांसा देकर करता रहा था इंजीनियर युवक दुष्कर्म…. – सरगुजा समय
Breaking News

जशपुर – दूल्हा शादी कर पहुंचा घर तो प्रेमिका पुलिस के साथ थी खड़ी, झांसा देकर करता रहा था इंजीनियर युवक दुष्कर्म….

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में एक इंजीनियर को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, पीड़िता की शिकायत पर तपकरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वैवाहिक रस्मे पूरी कर नई नवेली दुल्हन को लेकर घर पहुंचे दूल्हे की होश उस वक्त फाख्ता हो गए जब उसके दरवाजे पर हथकड़ी लेकर पुलिस उसके स्वागत के लिए खड़ी नजर आई। पुलिस ने दूल्हे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

मामला जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, तपकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी दूल्हा अनिरुद्ध सिंह, जनपद पंचायत फरसाबहार में मनरेगा के तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। पीड़िता ने पुलिस से किए गए शिकायत में बताया है कि आरोपित अनिरुद्ध से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर,कई बार उसका दैहिक शोषण किया। शादी की बात कहने पर आरोपी कोई न कोई बहाना बना कर टाल दिया करता था। इस बीच, अनिरुद्ध ने पीड़िता को अंधेरे में रख कर ओडिशा के राउरकेला की युवती से विवाह करने की तैयारी कर लिया।

जब पीड़िता को इसकी भनक मिली तो उसके होश उड़ गए। वह तत्काल इसकी पतासाजी की। लेकिन इस बीच 18 फरवरी को अनिरुद्ध विवाह रचाने के लिए राउरकेला रवाना हो चुका था। प्रेमी के दगाबाजी से आहत पीड़िता सीधे पुलिस थाना पहुंच गई और अनिरुद्ध के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।

एफआइआर दर्ज करने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए अनिरुद्ध सिंह के घर पहुंच गई और बारात के वापस लौटने का इंतजार करने लगी। अगले दिन जैसे ही अनिरुद्ध दुल्हन के साथ वापस घर पहुंचा,पुलिस उसे गिरफ्तार कर सीधे थाना ले आई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

BREAKING : किसानों के हित में सीएम बघेल की एक और पहल, ‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’ का किया शुभारंभ, अन्नदाताओं को प्रति एकड़ होगी इतनी आय

🔊 इस खबर को सुनें sarguja रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व वानिकी दिवस …