
जालंधर। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जालंधर में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केन्द्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होने पंजाब के समुचित विकास और आपसी भाईचारा के साथ शांति पूर्ण माहौल के लिए एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को जरूरी बताया। जिन लोगों को पार्टी की नीतियों पर विश्वास नहीं था वे छोड़कर चले गए लेकिन वे उनके संदर्भ में कुछ नहीं कहना चाहेंगे। पंजाब की जनता भी अमन चैन चाहती है और वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी दे सकती है। महंगाई आज चरम सीमा पर हैं,वोट की राजनीति के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है और कर भी रही है। लेकिन उन्हे भरोसा है कि पंजाब का विश्वास कांग्रेस के साथ है। प्रेस वार्ता में जालंधर के ऑब्जर्वर बनाए गए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय,कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल एवं एआईसीसी मीडिया विभाग से आनन्द माधव विशेष रूप से उपस्थित थे।
.