नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 94060 42483 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी…सैलेरी में अब होगी इतनी बढ़ोतरी – सरगुजा समय
Breaking News

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी…सैलेरी में अब होगी इतनी बढ़ोतरी

7th Pay Commission:लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी है। सबकुछ ठीक रहा तो केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा मिलने वाला है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फिसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। इससे कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगा।  

केंद्र सरकार ने इससे पहले दिवाली के मौके पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। अब चर्चा है कि केंद्र सरकार होली पर एक बार फिर कर्मचारियों को खुश कर सकती है। यानी इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में एकबार फिर से अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। 

दरअसल पिछले दिनों अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI Index) के आंकड़े जारी होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का 3 फीसदी डीए बढ़ना तय हो गया है। अभी उन्हें 31 फीसदी महंगाई भत्ता  मिल रहा है। डीए बढ़ोतरी के ऐलान के बाद उन्हें 34 फीसदी डीए मिलेगा। आपको बता दें कि ये बढ़ोतरी जनवरी 2022 के लिए होगी।

श्रम मंत्रालय के मुताबिक दिसंबर 2021 में AICPI बढ़कर 125.4 पर पहुंच गया। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का रास्ता भी साफ हो गया। अब कयास लगाए जा रहे है कि होली के आसपास सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

महंगाई भत्ता 34 फीसदी होने पर न्यूनतम बेसिक सैलरी के कैलकुलेशन को देखें तो केंद्रीय कर्मचारी की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। डीए के 34 फीसदी होने के बाद यह बढ़कर 6120 रुपये प्रति माह हो जाएगा। यानी इसमें प्रतिमाह के हिसाब से 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी। सालाना आधार पर सैलरी को देखें तो इसमें 6,480 रुपये का इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं अधिकतम बेसिक सैलरी में पूरे 1707 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इस हिसाब से सालाना आधार पर इन कर्मचारियों की सैलरी 20484 रुपये बढ़ जाएगी।

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

बेसिक सैलरी-                                      18,000 रुपये

नया महंगाई भत्ता (34%)-                      6120 रुपये/महीने

नया महंगाई भत्ता (34%)-                      73,440 रुपये/सालाना

अब तक महंगाई भत्ता (31%)-                5580 रुपये/महीने

कितना महंगाई भत्ता बढ़ा-                      6120- 5580 = 540 रुपये/महीने

सालाना सैलरी में इजाफा-                      540X12= 6,480 रुपये

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन

बेसिक सैलरी-                                       56,900 रुपये

नया महंगाई भत्ता (34%)-                      19,346 रुपये/महीने

नया महंगाई भत्ता (34%)-                      232,152 रुपये/सालाना

अबतक महंगाई भत्ता (31%)-                 17639 रुपए/महीने

कितना महंगाई भत्ता बढ़ा-                      19346-17639= 1,707 रुपये/महीने

सालाना सैलरी में इजाफा-                       1,707 X12= 20,484 रुपये

इस बीच केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के एरियर को लेकर सरकार ने अभी तक स्थिति साफ नहीं की है। अगर सरकार बकाए एरियर पर फैसला लेती है तो कर्मचारियों को डीए एरियर के रूप में 1 लाख 44 हजार 200 रुपये से 2 लाख 18 हजार 200 रुपये के बीच मिल सकता है। एरियर की राशि अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग होगी। लेवल-1 के कर्मचारियों की DA बकाया राशि 11880 रुपये से 37000 रुपये के बीच होगी। लेवल-13 के कर्मचारियों का डीए एरियर 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये के बीच बनेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Check Also

गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

🔊 इस खबर को सुनें sarguja रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गरीबों …