
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं कांग्रेस ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की हैं। कुल 125 उम्मीदवारों में से इस बार 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि हम अपने वादे के तहत टिकट बंटवारे में महिलाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।
आज 125 विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है, जिसे 50 टिकट महिलाओं के दिए गए हैं। टिकटों की घोषणा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हम महिलाओं की ओर से समाज के हित में किए जा रहे कामों की सराहना करते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे उम्मीदवार चुनाव जीत कर आएं जिससे उत्तर प्रदेश में महिलाओं की आवाज बुलंद हो सके।



